भगवान वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत : टांक

सफाई कर्मचारी राज कपूर टांक ने कहा कि जब आज का मनुष्य अपने बारे में सोचता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:44 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:44 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत : टांक
भगवान वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत : टांक

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा

सफाई कर्मचारी राज कपूर टांक ने कहा कि जब आज का मनुष्य अपने बारे ही सोचता है। इस दौर में हम भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चल कर मानवता की भलाई के लिए काम करें। भगवाने वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर समाज को भाईचारक सांझ एकता और अखंडता का रास्ता दिखाया जिस पर चल कर नए समाज की सृजन की जा सकती है। टांक ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के नाम लेवा संगत की तरफ से सांझेदारी का संदेश दिया जा रहा है। सामाजिक कदरों कीमतों अनुसार सामाजिक लानतें खत्म की जाएंगी। पंजाब सरकार की तरफ से समाज के दबे कुचले लोगों की भलाई के लिए भलाई स्कीमों चलाईं जा रही हैं। यह पहली बार हुआ है कांग्रेस की तरफ से सूबो की वांगडोर एससी भाईचारो के नौजवान नेता को दी गई है और पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से समाज के हरेक वर्ग की भलाई के लिए कदम उठाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी