विश्व बाघ दिवस पर किया पौधारोपण

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटभाई में बाघ दिवस पर समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:47 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:58 PM (IST)
विश्व बाघ दिवस पर किया पौधारोपण
विश्व बाघ दिवस पर किया पौधारोपण

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटभाई में प्रिसिपल सुखदेव कौर की अगुआई में वन मंडल अधिकारी दलजीत सिंह की देखरेख में विश्व बाघ दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जंगीर सिंह वन रेंज अधिकारी श्री मुक्तसर साहिब दलजीत सिंह व गुरजंग सिंह वन ब्लाक अधिकारी ने खतरे की कगार पर खड़ी प्रजातियों संबंधी विद्यार्थियों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक जीव कुदरत के संतुलन को बनाई रखने में अपना अहम योगदान डालता है। इस कार्यक्रम दौरान विभिन्न छायादार पौधे व दवाइयों में काम आने वाले पौधे भी स्कूल कैंपस में लगाए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को इन पौधों की संभाल लिए भी प्रेरित किया।

इस मौके पर पलविदर कौर, सुखविदर कौर, सरपंच बाबू सिंह मान, गुरविदर सिंह, गुरमेल सिंह व समूह पंचायत मेंबर भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी