लोगों को यातायात समस्या से मिलेगी निजात

16.98 करोड़ रुपये की लागत से शहर की जलालाबाद रोड पर बन रहा औवरब्रिज नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 05:33 PM (IST)
लोगों को यातायात समस्या से मिलेगी निजात
लोगों को यातायात समस्या से मिलेगी निजात

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

16.98 करोड़ रुपये की लागत से शहर की जलालाबाद रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य नवंबर तक मुकम्मल हो जाएगा। पुल के निर्माण कार्य में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आ रही है। सभी काम सुचारू रूप में चल रहे हैं। इसके निर्माण से शहर के समूह लोगों को ट्रैफिक समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

एसडीओ बीएंडआर जसप्रीत सिंह ने बताया कि डीसी अराविद कुमार समय समय पर बैठक कर पुल के निर्माण कार्य की जानकारी ले रहे हैं। डीसी ने आदेश दिए हैं कि पुल के निर्माण कार्य में किसी भी किस्म की कोताही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ ने बताया कि इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य नवंबर 2019 में शुरू किया गया था। जिस गति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है उससे लगता है कि नवंबर तक इसका काम मुकम्मल हो जाएगा। जिसके बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस पुल के निर्माण से फिरोजपुर और गुरुहरसहाय सड़क पर स्थित गांवों के लोग भी आसानी से श्री मुक्तसर साहिब आ सकेंगे। इससे शहर की ट्रैफिक समस्या में बड़ा सुधार होगा। शहर के कई स्कूलों के बच्चों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें फाटक बंद होने पर रेलगाड़ी के निकलने का इंतजार करना पड़ता था।

उल्लेखनीय है कि इस ओवरब्रिज की लोगों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। रेलवे लाइनों के साथ शहर दो हिस्सों में बंटा हुआ था और फाटक बंद होने की सूरत में लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इस ओवरब्रिज के मुकम्मल होने पर इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

chat bot
आपका साथी