छात्राओं ने सजाई मेहंदी

डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:57 PM (IST)
छात्राओं ने सजाई मेहंदी
छात्राओं ने सजाई मेहंदी

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यालय की प्राचार्या संध्या बठला के दिशा निर्देशानुसार आठवीं कक्षा की छात्राओं द्वारा करवाचौथ पर हाथों पर मेहंदी लगाओ गतिविधि करवाई गई।

विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि मेहंदी का प्रचलन आज के इस नए युग में ही नहीं बल्कि काफी समय पहले से हो रहा है। आज भी सभी लड़कियां और महिलाएं इसे बड़े चाव से लगाती हैं। लड़कियां और महिलाएं ही नहीं कई पुरुष भी मेहंदी के बड़े शौकीन होते हैं। हमारी भारतीय परंपरा में मेहंदी का प्रचलन काफी पुराने समय से होता आ रहा है। क्योंकि मेहंदी नारी श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना हर रीति-रिवाज अधुरा माना जाता है। करवाचौथ के अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना में निर्जला व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। 16 श्रृंगार में मेंहदी भी शामिल है और इसलिए करवाचौथ पर मेंहदी लगाने या लगवाने का रिवाज बरसों से चला आ रहा है। हमें प्रत्येक त्यौहार को खुशी के साथ मनाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी