फ्लोर मिल चक्की यूनियन ने समस्याओं पर किया विचार

मुक्तसर के कोटली रोड पर प्रधान टीनू सोढी की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:26 PM (IST)
फ्लोर मिल चक्की यूनियन ने समस्याओं पर किया विचार
फ्लोर मिल चक्की यूनियन ने समस्याओं पर किया विचार

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

मुक्तसर के कोटली रोड पर प्रधान टीनू सोढी की अगुआई में फ्लोर मिल चक्की यूनियन की बैठक हुई। इसमें भारती व्यापार मंडल के जिला प्रधान तरसेम गोयल पहुंचे। फ्लोर मिल यूनियन को पेश आ रही समस्याओं संबंधी विचार विमर्श किया गया। प्रधान तरसेम गोयल को समस्याओं से जागरूक करवाया।

प्रधान गोयल ने टीनू सोढी को समस्याओं को हल करवाने का विश्वास दिलवाया। टीनू सोढी तथा फ्लोर मिल यूनियन के सदस्यों की उपस्थिति में भारतीय व्यापार मंडल को समर्थन दिया गया तथा मंडल के साथ देने का विश्वास दिलवाया गया। मंडल के प्रधान तरसेम गोयल ने सभी मेंबरों का व्यापार मंडल में शामिल होने पर धन्यवाद किया। मंडल प्रधान अनिल अनेजा ने फ्लोर मिल के प्रधान टीनू सोढी को बधाई दी।

इस अवसर पर राजन बांसल, इंस्पेक्टर बलवंत सिंह संधू, कैशियर अश्वनी कुमार, सुरिदर, सतीश महिदर चावला, कमल, रवि अशोक, राजू नागपाल, विक्की, सोनू छाबड़ा, विनोद, धर्मिंदर, टिका सोढी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी