विकास मिशन ने मनहर बांसल को सम्मानित किया
समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने मनहर बांसल को सम्मानित किया।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल और चेयरमैन हनी फत्तनवाला की अगुआई में क्लैट-2021 परीक्षा में से देश भर में पहला स्थान प्राप्त करने वाले मनहर बांसल से उनके घर जाकर मुलाकात की। मनहर बांसल के पिता डा. मदन मोहन बांसल और माता डा. वंदना बांसल मौजूद थे।
मिशन के प्रतिनिधिमंडल में निरंजन सिंह रखरा, इंजीनियर अशोक कुमार भारती, अनिल अनेजा, राजीव कटारिया, डा. सुरिदर गिरधर, साहिल कुमार हैप्पी, नरिदर काका, राम सिंह पप्पी पूर्व पार्षद, चौ. बलबीर सिंह, चंद सिंह, राजिदर खुराणा, मनजीत पाल राजू, रोशन लाल कटारिया, विजय सिडाना और मनोहर लाल आदि मौजूद थे। इस समय प्रतिनिधिमंडल द्वारा बांसल डाक्टर जोड़ी को उनके प्रतिभाशाली पुत्र की शानदार प्राप्ति पर बधाई दी गई।
डा. मदन मोहन बांसल ने कहा कि मुक्तसर विकास मिशन द्वारा अपने बेटे को सम्मानित करने पर वह खुशी महसूस कर रहे हैं। डा. बांसल ने इस पवित्र कार्य के लिए पूरे मिशन का धन्यवाद भी किया। ढोसीवाल ने बताया है कि विकास मिशन द्वारा मनहर बांसल को शानदार मोमेंटो भेंट कर उसकी हौंसला अफजाई भी की गई।