गांव-गांव जाकर लोगों को किया जा रहा लामबंद

किरती किसान यूनियन गांव झबेलवाली की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:21 PM (IST)
गांव-गांव जाकर लोगों को किया जा रहा लामबंद
गांव-गांव जाकर लोगों को किया जा रहा लामबंद

संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब)

किरती किसान यूनियन गांव झबेलवाली की बैठक हुई। बैठक में फैसला किया गया कि 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए के लिए गांव झबेलवाली से बड़ी संख्या में गांव वासी श्री मुक्तसर कोटकपूरा रोड उदेकरन के पास लगाए जा रहे धरने में शामिल होगे।

सूबा समिति सदस्य जसविदर सिंह ने कहा केंद्र सरकार की तरफ के पास किए खेती कानूनों को 27 सितंबर को पूरा एक साल हो जाना है। इस दिन संयुक्त किसान मोर्चो के बुलावे व भारत बंद कर सरकार की जड़ें हिला दीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारत बंद को सफल बनाने के लिए किरती किसान यूनियन की तरफ से गांव गांव जा कर लोगों को लामबंद किया जा रहा है। किरती किसान यूनियन के नेता रणधीर सिंह धीरा, प्रगट सिंह, रणजीत सिंह व बलजीत सिंह ने कहा मोदी सरकार की लोग मारू नीतियां देश में बेरोजगारी और भुखमरी फैल रही है और लोगों का रोजगार खुश रहा है। गांव इकाई उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह व जत्थेबंदर सचिव सरबजीत सिंह भुल्लर ने कहा किसान आंदोलन दुनिया भर के लोगों के लिए एक मीनार है। लोगों से अपील की किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए दिल्ली मोर्चो में अधिक से अधिक शामिल करने चाहिए।

इस मौके पर सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, गोपाल सिंह, गुरपाल सिंह, नछत्तर सिंह, गोबिदा सिंह, भारत भूषण, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह, सुखराज सिंह राजा, वजीर सिंह, फतेह सिंह, जस्सा सिंह, मलकीत राम, छज्जू राम, ईश्वर जीत सिंह, दविदर सिंह, कुलविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, बाल कृष्ण जोशी, वजीर सिंह, बलकरन सिंह, सुक्ख सिंह, सतनाम सिंह, गुरविदर सिंह, सरबजीत सिंह, भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी