प्राइवेट अस्पतालों को रेट लिस्टें सार्वजनिक करने का आदेश देना धरने की जीत

आम आदमी पार्टी यूथ विग के जिला प्रधान सुखजिदर सिंह काऊनी की ओर से जारी भूख हड़ताल खत्म हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 04:17 PM (IST)
प्राइवेट अस्पतालों को रेट लिस्टें सार्वजनिक करने का आदेश देना धरने की जीत
प्राइवेट अस्पतालों को रेट लिस्टें सार्वजनिक करने का आदेश देना धरने की जीत

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

आम आदमी पार्टी यूथ विग के जिला प्रधान सुखजिदर सिंह काऊनी की तरफ से रखी गई पांच दिनों की सांकेतिक भूख हड़ताल प्रशासन द्वारा दिए गए भरोसे के बाद समाप्त हो गई। जिला प्रशासन की तरफ से संबंधित व्यक्ति पर 10 जून तक बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

यूथ विग के प्रधान सुखजिदर सिंह काऊनी ने बताया कि प्रशासन ने 10 जून तक का समय मांगा है, अगर तब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अगले कार्यक्रम का ऐलान कर दिया जाएगा। मंगलवार को डीसी की तरफ से जो प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना की बीमारी से संबंधित मरीजों का इलाज का खर्च अस्पतालों के बोर्ड पर सार्वजनिक करने के बारे तथा कोरोना के मरीजों का इलाज पहल के आधार पर करने के आदेश दिए है यह सब इस भूख हड़ताल की वजह से ही हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस धरने की बहुत बड़ी जीत है।

इस अवसर पर उप प्रधान किसान विग पंजाब जगदीप सिंह काका बराड़, इंवेंट इंचार्ज विजय कुमार, सैकेटरी यूथ विग शहिर मोंगा, ब्लॉक प्रधान लंबी मनवीर खूडियां, लक्की भुटीवाला, इकबाल दोदा, गुरलाल वडिग आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी