पुस्तकें हमारी पथ प्रदर्शक : बादल

महाराजा रणजीत सिंह कालेज में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से हेरिटेज फेस्टिवल करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 03:57 PM (IST)
पुस्तकें हमारी पथ प्रदर्शक : बादल
पुस्तकें हमारी पथ प्रदर्शक : बादल

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

महाराजा रणजीत सिंह कालेज में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित यूथ एवं हेरिटेज फेस्टिवल 23 से 27 नवंबर तक का आयोजित किया गया। इस यूथ एवं हेरिटेज फेस्टिवल में मुक्तसर अंचल के 24 महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

युवा महोत्सव के अंतिम दिन सुबह के सत्र में महाराजा रणजीत सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय बठिडा के कुलपति डा. बूटा सिंह, प्रो. संजय कौशिक पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह ढिल्लों मलोट, शुभदीप सिंह बिट्टू एमसी. मलोट उपस्थित थे। शाम के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उपस्थित थे।

प्रकाश सिंह बादल ने महाविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे युवा एवं विरासत महोत्सव के समग्र प्रबंधन की सराहना की। बादल ने कालेज मैनेजमेंट के चेयरमैन मनदीप सिंह बराड, महासचिव लखविदर सिंह रोहीवाला, सचिव प्रितपाल सिंह, कैशियर दलजिदर सिंह बिला संधू , प्रिसिपल डा. राजिदर सिंह सेखों , सभी कर्मचारियों और छात्रों को इस सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद दी। बादल ने कालेज में हरमीत सिंह दुहेवाला की प्राचीन वस्तुओं और सांस्कृतिक प्रदर्शनी और विभिन्न प्रकाशकों द्वारा पुस्तक प्रदर्शनियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारी पथ प्रदर्शक हैं, जहां विरासत हमारी अमूल्य संपत्ति है।

युवा महोत्सव के अंतिम दिन सुहाग, घोड़ियां आदि पारंपरिक गीतों, गजलों, लोकगीतों और गिद्धों की प्रतियोगिता हुई। युवा महोत्सव में पहुंचे मुख्य अतिथि विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक व छात्रो का प्राचार्य डा. राजिदर सिंह सेखों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी