बेसहारा का सहारा बने सोनी बाबा

समाज सेवक तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुबह शाम लंगर की सेवा की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 09:50 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 09:50 PM (IST)
बेसहारा का सहारा बने सोनी बाबा
बेसहारा का सहारा बने सोनी बाबा

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

समाज सेवक तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुबह शाम लंगर की सेवा करने वाले सोनी बाबा द्वारा अब बेसहारा तथा मंदबुद्धि लोगों को भी सहायता दी जा रही है। सोनी बाबा ने बताया कि उनके द्वारा सैकड़ों गरीब लड़कियों की शादी, कोरोना मरीजों के लिए लंगर का प्रबंध तथा कोरोना के दौरान जरुरतमंद लोगों को राशन पहुंचाने का कार्य किया गया था। उनकी लंगर की सेवा 24 घंटे सरकारी अस्पताल के साथ स्थित लंगर हाल में चलती है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अब मंदबुद्धि तथा बेसहारा लोगों की भी सेवा का कार्य शुरु कर किया गया है।

उन्होंने बताया कि उनके पास अब भी दो बेसहारा दो पुरुष तथा एक महिला है जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। शहर में कहीं भी कोई बेसहारा या दिमागी परेशान व्यक्ति मिलता है तो वह उसे सहारा देते हैं, उनके रहने खाने-पीने का सारा खर्च वह वहन करते हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिए कोई भी संस्था नहीं है। उन्होंने लोगों को भी अपील की है कि वह ऐसे लोगों के बारे में उन्हें जानकारी दें। उन्होंने शहर वासियों तथा प्रशासन से अपील की है कि अगर कोई जगह खाली पड़ी है या कोई जगह दान देने का इच्छुक है वह उनसे संपर्क करें। वह उस जगह पर बेसहारा तथा दिमागी तौर पर परेशान लोगों के लिए बिल्डिग तैयार करवाएंगे ताकि वह बेसहारा लोगों को सहारा मिल सके। मंगलवार को भी सोनी बाबा द्वारा शहर में एक बेसहारा व्यक्ति को अपने लंगर हाल में लाया गया और उसे खाना खिलाया गया और सहारा दिया गया।

chat bot
आपका साथी