ओलावृष्टि व बारिश से मिली लोगों को राहत

भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:33 PM (IST)
ओलावृष्टि व बारिश से मिली लोगों को राहत
ओलावृष्टि व बारिश से मिली लोगों को राहत

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन शनिवार दोपहर करीब आधा घंटा तेज बारिश तथा ओलावृष्टि से लोगों को राहत मिला, हालांकि ओलावृष्टि ज्यादा नहीं हुई।

बारिश के कारण लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन बारिश के बाद शहर में बदबू फैल गई। सफाई सेवक लगभग एक माह से हड़ताल पर होने के कारण शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे की बारिश के बाद यह गंदगी पानी के साथ-साथ सड़कों पर फैल गई और गंदी बदबू शहर में फैल गई। गंदगी के ढेरों के पास दुकानदार तथा मोहल्लावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे की बीमारियां फैलने का डर बन रहा है। वहीं बारिश के कारण शहर के नीचले हिस्सों जिसमें शेर सिंह चौंक, घास मंडी चौक, बागवाली गली, मलोट रोड की गलियों में, गांधी नगर आधी में पानी भर गया।

सैनीटेशन विभाग की तरफ से गोनियाना रोड पर शमशान घाट के सामने गलियों में पाइप लाइन डाली जा रही है। इससे की सड़क के एक तरफ करीब 15 दिनों से खड्ढा खोदा हुआ है। जिसे की बंद नहीं गया गया। इस गड्ढे के पास दो ट्रांसफार्मर है। शनिवार को आई बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भर गया। जिससे की वहां पर घूम रहा एक पशु इस गड्ढे में गिर गया। जिससे की आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद इस पशु को इस गड्ढे से बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि करीब 15 से 20 दिन हो गए पाइन लाइन के कार्य चल रहा है। मगर इस गड्ढे के आसपास कोई भी रस्सी वगैरहा नहीं बांधी गई है। जिससे की कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी