पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं

शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्र हरसिमरत बादल ने नुक्कड़ बैठकों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:24 PM (IST)
पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं
पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब का प्रत्येक व्यक्ति इस सरकार में अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पहले कैप्टन अमरिदर सिंह नेतृत्व वाली सरकार ने साढ़े चार साल तक कुछ नहीं किया और अब मुख्यमंत्री चरनणजीत सिंह चन्नी कुछ नहीं कर रहे हैं। कैप्टन अमरिदर सिंह मुख्यमंत्री होते हुए साढ़े चार साल तक अपने महल से ही नहीं निकले। वह अपने दफ्तर भी नहीं गए, लोगों से तो क्या मिलना था। इस अवधि के दौरान उन्होंने अपना बड़ा फार्म हाउस बना लिया है। उन्होंने विस चुनाव में लोगों के साथ किया एक भी वादा पूरा नहीं किया।

सत्ता परिवर्तन के बाद उम्मीद जगी थी कि चरणजीत सिंह चन्नी गरीब आदमी है, वह लोगों को कुछ करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिनों में ही अमीर हो गए। उन्हें कांग्रेस के दिल्ली दरबार से ही फुरसत नहीं मिल रही है। चन्नी के हाथ में कोई ताकत नहीं है। पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं है। हरसिमरत कौर बादल ने यह बाते सोमवार को क्षेत्र से शिअद-बसपा प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के समर्थन में आयोजित विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की बी टीम करार दिया। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल का एक ही निशाना है चुनाव में पैसा इकट्ठा करना। देश के जिस राज्य में भी चुनाव होते हैं केजरीवाल वहीं पर पहुंच जाते हैं। चुनाव में टिकटों से मोटी कमाई होनी हैं। केजरीवाल दिल्ली में तो लोगों से किए वादे पूरे नहीं कर रहे, जबकि पंजाब में लोगों से बिजली माफी जैसे बड़े वादे कर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हरसिमरत ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हैं। जोकि सत्ता के दौरान विभिन्न राज्यों से चुनाव प्रचार के लिए बुलावा आने पर भी अपना राज्य छोड़कर कहीं नहीं जाते थे।

हरसिमरत कौर बादल ने शहर में सात नुक्कड़ बैठकों को संबोधित किया। वह सबसे पहले श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई। जहां पर उन्होंने सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस उपरांत उनका रोड शो निकाला गया। इस मौके कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी भी उनके साथ रहे।

chat bot
आपका साथी