भगवान वाल्मीकि जी का लिया आशीर्वाद

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन द्वारा भगवान वाल्मीकि जयंती पर बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:06 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी का लिया आशीर्वाद
भगवान वाल्मीकि जी का लिया आशीर्वाद

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन द्वारा भगवान वाल्मीकि जयंती पर स्थानीय सिटी होटल में मिशन के चेयरमेन हनी फत्तनवाला और प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की सांझी अगुआई में हुई बैठक हुई। इसमें सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा, प्रचार सचिव रजिदर खुराणा, रणजीत सिंह, जगदीश चंद्र, चौ. बलबीर सिंह व ओपी खिच्ची, राम सिंह पप्पी पूर्व कौंसलर, मास्टर बरनेक सिंह, नरिदर काका और कुलदीप कुमार आदि शामिल हुए।

इस दौरान फूलों से सजे भगवान वाल्मीकि जी के पवित्र स्वरूप को मौजूद सदस्यों द्वारा फूल अर्पित किए गए और चरन वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जयंती की सभी को बधाई दी और भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने की अपील की। ढोसीवाल ने कहा कि भगवान वालमीक जी के हर स्वरूप में उनके हाथ में कलम पकड़ी होती है। यह कलम हमें शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरना देती है। उन्होंने आगे कहा कि पढ़ा लिखा शिक्षित व्यक्ति ही जिम्मेदार समाज की स्थापना कर सकता है। हम सभी को अपने परिवर को शिक्षित करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी