मरीजों के लिए कंबल किए भेंट

समाज सेवा को समर्पित नेशनल एंटीकरप्शन एंड क्राइम ब्यूरों ने कंबल वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:01 PM (IST)
मरीजों के लिए कंबल किए भेंट
मरीजों के लिए कंबल किए भेंट

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

समाज सेवा को समर्पित नेशनल एंटीकरप्शन एंड क्राइम ब्यूरो गिद्दड़बाहा की ओर से संस्था के प्रधान सुखपाल शर्मा के नेतृत्व में सर्दी के मौसम को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में एसएमओ डाक्टर पर्वजीत सिंह गुलाटी को 10 गर्म कंबल भेंट किए गए ताकि अस्पताल में दाखिल मरीजों को कोई परेशानी न आए। प्रधान सुखपाल शर्मा ने कहा कि संस्था मरीजों व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है व भविष्य में भी इसी प्रकार मरीजों व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वचनबद्ध है। एसएमओ डाक्टर गुलाटी ने इस नेक कार्य के लिए संस्था की प्रशंसा करते धन्यवाद किया।

इस अवसर पर फार्मेसी अफसर अजय गोयल व जसविन्द्र जस्सी, कोआर्डिनेटर अनमोल जुनेजा बबलु, पवन सिगला चोटियां, गोबिन्द सदोड़ा व राजेश बांसल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी