सिविल अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट लगवाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये

फाजिल्का जिले के गांव महालम के वासी अरविदर सिंह ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:51 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:51 PM (IST)
सिविल अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट लगवाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये
सिविल अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट लगवाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

फाजिल्का जिले के गांव महालम के वासी अरविदर सिंह ने श्री मुक्तसर साहिब निवासी एक युवक से उसे सिविल अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रूपये ठग लिए। न तो उसे नौकरी पर लगवाया और न ही उसे पैसे वापस लौटाए। आरोपित के खिलाफ थाना सिटी में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

अबोहर रोड की गली नंबर 13 के भूपिदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने किसी दोस्त के माध्यम से अरविदर सिंह के संपर्क में आया था। यह बात बीते साल नवंबर की है। अरविदर ने उससे कहा था कि उसकी बहुत पहुंच है। वह उसे सिविल अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट की नौकरी लगवा सकता है इसके लिए डेढ़ लाख रुपये लगेंगे। वह अरविदर की बातों में आ गया और उसने किसी तरह से इंतजाम कर उसे डेढ़ लाख रुपये दे दिए। उसने जब काफी समय तक उसे नौकरी पर नहीं लगवाया तो उससे पैसे वापस करने को कहा लेकिन वह पैसे वापस करने से आनाकानी करने लगा। कई बार उसके गांव महालम स्थित घर पर चक्कर लगाए, परंतु वह घर पर भी नहीं मिल रहा था। उसकी मां ने भी कहना शुरू कर दिया कि वह तो उसकी मौसी लगती है उसे नहीं पता कि अरविदर कहां पर है। उसका अरविदर से वाट्सएप से संपर्क हुआ तो उसने रूपये देने से न केवल साफ इंकार कर दिया, बल्कि धमकियां भी देने लग गया कि उसका जो करना है कर ले। वह उसे वापस पैसे नहीं देगा। भूपिदर सिंह ने बताया कि अरविदर सिंह ने और भी कई लोगों के साथ इस तरह से ही ठगी मारी है। थाना सिटी पुलिस ने भूपिदर की शिकायत की पड़ताल के बाद अरविदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले का तफ्तीशी अधिकारी एसआइ लालजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी