सुंदर लेखन में सुखप्रीत कौर प्रथम

ब्लाक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी राजविदर सिंह बराड़ सुखना के बीपओ लगने के बाद शैक्षिक मुकबले करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:30 PM (IST)
सुंदर लेखन में सुखप्रीत कौर प्रथम
सुंदर लेखन में सुखप्रीत कौर प्रथम

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

ब्लाक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी राजविदर सिंह बराड़ सुखना के बीपीओ लगने के बाद पहली बार करवाए गए ब्लाक स्तरीय शैक्षिक मुकाबलें अमिट छाप छोड़ गए। सरकारी कन्या स्मार्ट प्राथमिक स्कूल में करवाए गए इन मुकाबलों में सुंदर लेखन बच्चे और अध्यापक, आम ज्ञान, कविता ज्ञान, बोल लिखित मुकाबले, पंजाबी पढ़ने, भाषण मुकाबले करवाए गए। सीएचटी जोगिदर कौर द्वारा आए मेहमानों को स्वागत किया गया। रोमन कुमार, सीमा चावला, सुमन बाला, मनोज बेदी, सुखविदर सिंह ने अपने अपने विचार पेश किए।

सुंदर लेखन (कलम के साथ) सुखप्रीत कौर गोनियना प्रथम, जैल पैन के साथ गुरवीर सिंह चिबड़ांवाली, कहानी सुनाना ऋत कौर चक्क बस्ती रामनगर, भाषण सिमरजीत कौर गोनियाना, कविता गांयन अर्चना कौर चिबड़ांवाली, पढ़ने मुकाबले नवजोत कौर लक्कड़वाला, आम ज्ञान नवजोत सिंह रुपाना लड़के, बोल लिखित मनप्रीत कौर रूहड़्यांवाली प्रथम रही। अध्यापकों की सुंदर लेखन में रमनदीप कौर गिल बरकंदी फस्ट और विशवजोती केनाल कैलोनी सैकिड रहे। जजमेंट की भूमिका लेक्चरर हरिदर सिंह गुलाबेवाला, जगदेव सिंह, कुलदीप सिंह, मुख्य अध्यापक बलवंत सिंह तथा विभिन्न अध्यापकों ने निभाई।

पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के जिला कोआर्डिनेटर कमलप्रीत सिंह कलेर, सहायक राजीव पाहवा, मीडिया कुआर्डिनेटर अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह बराड़, गुरमीत सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंचे। इनाम वितरण समारोह की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखदर्शन सिंह बेदी ने की। सरकारी कन्या स्कूल के सभी स्टाफ को सम्मानित किया गया। स्टेज सचिव की भूमिका नवदीप सुखी, अनामिका, रमनदीप कौर गिल ने निभाई। अंत में राजविदर सिंह ने सब का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी