बाबा अमरनाथ सेवादल ने डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत का किया सम्मान

टोक्यो ओलिंपिक में डिस्क थ्रो में छठा वां स्थान प्राप्त करने कमलप्रीत कौर को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 10:09 PM (IST)
बाबा अमरनाथ सेवादल ने डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत का किया सम्मान
बाबा अमरनाथ सेवादल ने डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत का किया सम्मान

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

टोक्यो ओलिंपिक में डिस्क थ्रो में छठा वां स्थान प्राप्त करने वाली गांव कबरवाला की कमलप्रीत कौर को बाबा अमरनाथ सेवादल द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधान हरचरण सिंह शेरी व अन्य सदस्यों ने कमलप्रीत को उनके द्वारा खेले गए बढि़या खेल पर बधाई देते हुए कहा कि कमलप्रीत ने अपनी खेल की बदौलत इस छोटे से गांव व इलाके का नाम रोशन कर दिया है। यह बात इलाके के लिए बड़ी मान व सम्मान वाली है। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कमलप्रीत अपनी बढि़या खेल कि बदौलत आगे भी इलाके का नाम रोशन करेंगी।

इस मौके पर विनोद गोयल, बंटी ग्रोवर, मनोज राजपूत, दिनेश सेठी, हरपाल सिंह, संजीव तिना, कुलवंत मिड्डा के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ------------------

महिलाओं ने गिद्दा डालकर मनाया तीज का त्योहार

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्त्सर साहिब)

पंजाबी सभ्याचार से जुड़े तीज के त्योहार को लेकर पटेल नगर में कार्यक्रम करवाया गया। इस अवसर पर अलग अलग गेमों का आयोजन किया गया। रिकी मलूजा, सिमरन सेठी, मीनू सेतिया, रिशु फुटेला, दर्शना वाट्स, आंचल वाट्स, बबली आदि ने बताया कि पंजाबी विरसा बहुत बड़ा है। लेकिन आज के फास्ट समय में हमारे पुराने त्योहार खत्म हो रहे हैं व नई पीढी़ को तो इनके बारे में पता ही नहीं है। बच्चों को अपने सभ्याचार व विरसे बारे में पता नहीं है। बच्चों को इनके बारे में बताने के लिए ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आज जरूरत है कि हम अपने सभ्याचार से जुड़े रहे।

इस दौरान महिलाओं व बच्चों ने बोलियां व गिद्दा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया। तीज का त्योहार मनाते समय महिलाओं व बच्चों ने पंजाबी पहरावा पहना हुआ था। इस दौरान तमन्ना अरोड़ा, मन्नत सेठी, अनन्या वाट्स आदि उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी