ढोसीवाल प्रधान और हनी फत्तनवाला चेयरमैन चुने गए

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के सदस्यों की बैठक सिटी होटल में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:08 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:10 PM (IST)
ढोसीवाल प्रधान और हनी फत्तनवाला चेयरमैन चुने गए
ढोसीवाल प्रधान और हनी फत्तनवाला चेयरमैन चुने गए

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के सदस्यों की बैठक सिटी होटल में हुई। इसमें जगदीश राय ढोसीवाल को फिर से प्रधान और जगजीत सिंह बराड़ हनी फत्तनवाला को चेयरमैन चुना गया।

बैठक में मौजूद निरंजन सिंह रखरा, इंजीनियर अशोक कुमार भारती, अनिल अनेजा, साहिल कुमार हैप्पी, राजीव कटारिया, राम सिंह पप्पी, चौ. बलबीर सिंह, विजय सिडाना, मनोहर लाल, चंद सिंह लद्धूवाला, डा. सुरिदर गिरधर, रजिदर खुराणा, रोशन लाल कटारिया और मनजीतपाल राजू को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। ढोसीवाल ने चेयरमैन समेत पूरी कार्यकारनी को बधाई दी। ढोसीवाल ने बताया है कि मिशन की अगली बैठक अगामी आठ अगस्त रविवार को शाम के पाँच बजे स्थानीय सिटी होटल में होगी। बैठक में कार्यकारिणी में नए सदस्य शामिल किए जाएंगे और बाकी रहते पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी