विमुक्त जातियों साढ़े सात प्रतिशत आरक्षण कोटा लागू करवाया जाए

विमुक्त जातियों की मांगों संबंधी विमुक्त कबीले बावरिया महासंघ का शिष्टमंडडल कैबिनेट मंत्री से मिला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:25 PM (IST)
विमुक्त जातियों साढ़े सात प्रतिशत आरक्षण कोटा लागू करवाया जाए
विमुक्त जातियों साढ़े सात प्रतिशत आरक्षण कोटा लागू करवाया जाए

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

विमुक्त जातियों की मांगों संबंधी विमुक्त कबीले बावरिया महासंघ का सूबा स्तरीय वफद सूबा समिति सदस्य परमजीत सिंह बरगाड़ी, जसवीर सिंह डूंमवाली और दौलत सिंह बुक्कण वाला के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री अमरिदर सिंह राजा वड़िग को उनके निवास स्थान पर मिला।

वफद के सूबा प्रेस समिति सदस्य राम सिंह रुपाना ने बताया कि मांगपत्र के जरिए पंजाब सरकार से मांग की गई कि पंजाब में बस रही विमुक्त जातियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए साढ़े सात प्रतिशत आरक्षण कोटे को लागू करवाने के लिए बनती कार्यवाही की जाए। पिछले समय बादल सरकार की तरफ से सरकारी नौकरियों के लिए शर्तो के अंतर्गत दिए गए दो प्रतिशत कोटे को शर्त रहित किया जाए और कोटा बढ़ा कर पांच प्रतिशत किया जाए। विमुक्त जातियों की मांगों को केंद्र सरकार से पूरे करवाने के लिए विधानसभा में संकल्प के पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाए।

वफद में करनैल सिंह बरगाड़ी, गुरदेव सिंह चरण, नछत्तर सिंह प्रधान धर्मशाला समिति, गुरजीत सिंह सादिक, एडवोकेट अमनदीप सिंह सादिक, गुरमेल सिंह सादिक, वाहगुरू सिंह काबल सिंह वाला, गुरप्रसाद सादिक, हरजिदर सिंह सादिक, आत्मा सिंह दोदा, सरबजीत सिंह मुक्तसर, हरबंस सिंह और जगप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी