डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से होशियारपुर के माहिलपुर में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार करने के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 05:52 PM (IST)
डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से होशियारपुर के माहिलपुर में नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करने के विरोध में बुधवार को डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने अपनी हाजिरियां लगाने के तुरंत बाद दफ्तर से वाकआउट कर गए और मिनी सचिवालय के गेट पर इकट्ठा होकर राज्य सरकार और विजिलेंस विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और विजिलेंस ब्यूरो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा नायब तहसीलदार व रजिस्ट्री क्लर्क पर दर्ज किए गए केस को तुरंत रद करने की मांग की। उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गलत करार दिया।

डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन के प्रधान वरिदर ढोसीवाल ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर ने माहिलपुर के नायब तहसीलदार संदीप कुमार व रजिस्ट्री क्लर्क मनजीत सिंह को रिश्वत लेने के झूठे केस में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि दोनों ने ही किसी से कोई रिश्वत नहीं ली। उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस धक्केशाही के विरोध में प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर डीसी दफ्तर के समूह कर्मचारियों की ओर से अपनी हाजिरी लगाने के बाद दफ्तर से वाकआउट किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस झूठे केस को रद नहीं किया गया तो यूनियन की ओर से कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा। इनसेट

काम करवाने आए लोगों को हुई परेशानी

उधर, कर्मचारियों की हड़ताल से काम के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्हे अपना काम न होने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ा। रोष प्रदर्शन में डीसी दफ्तर के अलावा अन्य दफ्तरों के कर्मचारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी