पेट्रोलियम पदाथरें की बढ़ी कीमत के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया रोष प्रदर्शन

पंजाब में कांग्रेस के सीनियर नेताओं में काफी मतभेद देखने को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:28 PM (IST)
पेट्रोलियम पदाथरें की बढ़ी कीमत के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया रोष प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदाथरें की बढ़ी कीमत के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया रोष प्रदर्शन

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

पंजाब में कांग्रेस के सीनियर नेताओं में काफी मतभेद देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा अलग-अलग रोष प्रदर्शन करके एक बार फिर से कांग्रेसियों की गुटबाजी लोगों के सामने आ गई है। चाहे हाईकमान की तरफ से कांग्रेसियों के आपसी मतभेद को सुलझाने के लिए कमेटी बनाई गई लेकिन कांग्रेसियों के आपसी मसले सुलझ ही नहीं रहे हैं। कांग्रेसियों द्वारा शुक्रवार को शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसियों द्वारा अलग-अलग जगह पर अपने-अपने साथियों सहित रोष प्रदर्शन करना शहर में चर्चा का विषय बना रहा। ब्लाक प्रधान नत्थूराम गांधी की अगुआई में सुपर बाजार के पास बने पेट्रोल पंप पर रोष प्रदर्शन किया गया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तथा हलका विधायक अजायब सिंह भट्टी के बेटे अमनप्रीत भट्टी की अगुआई में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मगर कांग्रेसियों द्वारा अलग-अलग किए रोष प्रदर्शन की चर्चा पूरे शहर में रही। जिससे की कांग्रेसियों की आपसी गुटबाजी एक बार फिर से जग जाहिर हो गई।

chat bot
आपका साथी