शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर बांटे फल

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन द्वारा प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अध्याक्षता में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:19 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:19 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर बांटे फल
शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर बांटे फल

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन द्वारा प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अध्यक्षता में स्थानीय गुरुद्वारा श्री सांझीवाल साहिब में चलाए जा रहे सिलाई सेंटर के शहीदे आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया। मिशन के चेयरमैन हनी फत्तनवाला की प्रधानगी में इस समय निरंजन सिंह रखरा, इंज. अशोक कुमार भारती, डा. सुरिदर गिरधर, राजीव कटारिया, डा. सुरिदर कंबोज, स्वर्ण सिंह, नरिदर काका, सेंटर मैनेजर पूनम अरोड़ा, जानवी, निशा, पूनम, कटाई सिलाई टीचर नवनीत कौर, बरखा, निशा व पूनम मौजूद थे। उन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह के तस्वीर पर फूल भेंट किए गए।

वक्ताओं ने कहा कि देश को अजादी दिलाने में भगत सिंह के बेहद महत्वपूर्ण योगदान है जिसको कभी नहीं भुलाया जा सकता। इन शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही आज हम आजादी मान रहे हैं। जन्म दिन की खुशी में सभी शिक्षार्थियों को फल बांटे गए।

chat bot
आपका साथी