विमुक्त कबीला महांसंघ 31 को मनाएगा आजादी दिवस

विमुक्त कबीले महांसंघ की पंजाब स्तरीय बैठक बावरिया समाज की बैठक आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:31 PM (IST)
विमुक्त कबीला महांसंघ 31 को मनाएगा आजादी दिवस
विमुक्त कबीला महांसंघ 31 को मनाएगा आजादी दिवस

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

विमुक्त कबीले महांसंघ की पंजाब स्तरीय बैठक बावरिया समाज की धर्मशाला कच्चा थांदेवाला रोड पर हुई। बैठक के दौरान विमुक्त जातियों के साढे सात प्रतिशत आरक्षण के संवैंधानिक हक प्राप्त करने के लिए विचार विमर्श किया गया। आरएस परमर व नानक सिंह ने बताया कि विमुक्त जातियों के लोगों लिए 15 अगस्त का आजादी दिवस कोई खास महत्व नहीं रखता। इस साल भी विमुक्त जातियों द्वारा अपना आजादी दिवस 31 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

सर्वसम्मति के साथ विमुक्त जातियों के आगमी संघर्ष लिए 11 मेंबरी सूबा स्तर कमेटी का चुनाव किया जाएगा। जोकि आगामी संघर्ष की रुप रेखा तैयार करेगे। इस मौके पर सर्वसम्मति के साथ कमेटी में नछत्तर सिंह, राज कुमार,बेअंत सिंह, भजन सिंह, निहाल सिंह, वकील अमनदीप सिंह, कौर सिंह, पूरन सिंह, हरबंस सिंह, आत्मा सिंह, गुरमीत सिंह, प्यारा सिंह आदि की चुनाव किया गया। ----------------- प्रवीन जिन्दल व्यापार मंडल जिला फरीदकोट के अध्यक्ष व भीमसैन जिन्दल प्रदेश सचिव नियुक्त

संवाद सूत्र, जैतो

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कपूर द्वारा जैतो के प्रसिद्ध समाजसेवी व्यापारी प्रवीन जिन्दल को जिला फरीदकोट का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भीमसेन जिन्दल को प्रदेश सचिव के तौर पर जिम्मेवारी सौंपी है। उनको यह नियुक्ति पत्र बठिडा में व्यापार मंडल के प्रदेशिक समारोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित कपूर और चेयरमैन करतार सिंह जौड़ा ने दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीन जिन्दल ने प्रदेश अध्यक्ष अमित कपूर और समूह व्यापार मंडल के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यापारियों को आने वाली मुश्किलों का हल करवाने के लिए पूरी तनदेही से कार्य किया जाएगा। प्रवीन जिन्दल को जिला फरीदकोट के अध्यक्ष और भीमसेन जिन्दल को प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा की है इनकी नियुक्ति से व्यापार मंडल और मजबूत होगा।

chat bot
आपका साथी