अनियमित दिनचर्या से दिल पर पड़ रहा खराब असर

सिविल सर्जन डा. रंजू सिगला तथा सीएचसी चक्क शेरेवाला विश््व 8डदय दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 02:59 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 04:17 PM (IST)
अनियमित दिनचर्या से दिल पर पड़ रहा खराब असर
अनियमित दिनचर्या से दिल पर पड़ रहा खराब असर

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

सिविल सर्जन डा. रंजू सिगला तथा सीएचसी चक्क शेरेवाला के सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. सुनील कुमार बांसल की अगुआई में सीएचसी में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बीईई मनबीर सिंह ने बताया कि दुनिया भर में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। हृदय मनुष्य शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। अगर हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है। आज के समय में लगातार नई प्रकार की बीमारियों और हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर खराब असर पड़ रहा है, जिससे हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जागरूक करने के लिए विश्व हृदय दिवस को मनाया जाता है। उन्होंनें कहा कि हमारे खानपान के कारण हृदय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारी खराब दिनचर्या का भी होता है। प्रत्येक व्यक्ति को सुबह के समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए वहीं तेल और फैट युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए। धूम्रपान के मामले दिल से संबंधित बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। हृदय संबंधी बीमारियों के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु हो रही है। यहां तक कि कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी विकार सामने आए हैं।

विश्व हृदय दिवस के माध्यम से लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के साथ ही हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए प्रेरित और जागरुक किया जाता है। एसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि विश्व हृदय दिवस का एकमात्र उद्देश्य ह्रदय से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए लोगों में जागरूकता पर ध्यान देना है। इसके तहत ब्लाक के अधीन आते विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को हृदय के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर डा. वरूण वर्मा, डा. जतिदर पाल सिंह, हेल्थ वर्कर मनजीत सिंह, सुखविदर कौर, आशा वर्कर व महिलाएं भी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी