पंजाब पर जुल्म करने वाले नेहरू-गांधी परिवार को कुदरत ने दी सजा : बादल

कांग्रेस के इंद्रा व नेहरू परिवार ने हमेशा ही पंजाब से धक्केशाही की है। इंद्रा गांधी ने हरिमंदर साहिब पर हमला किया, गोलियां चलाई। इतना बड़ा दुनियां में जबर नहीं हुआ। लेकिन कुदरत ने उन्हें सजा दी। अकेले लोगों ने ही नहीं। लोगों में भी रब है। उसके बेटे ने 19

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:29 PM (IST)
पंजाब पर जुल्म करने वाले नेहरू-गांधी परिवार को कुदरत ने दी सजा : बादल
पंजाब पर जुल्म करने वाले नेहरू-गांधी परिवार को कुदरत ने दी सजा : बादल

फोटो : 26 जाल-100, 100ए

- सूबे की शांति के लिए जाने देने से भी पीछे नहीं हटूंगा : बादल

- कैप्टन भी शिअद में था, हमने टिकट नहीं दी तो कांग्रेस में चला गया

---

जागरण संवाददाता, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब) : नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा पंजाब पर जुल्म किया है। स्व. इंदिरा गांधी ने हरमंदिर साहिब पर हमला करवाया, गोलियां चलवाई। दुनिया में इतना जुल्म किसी ने नहीं किया। उनके बेटे ने 1984 में कत्लेआम करवाया। बेटा और मां को कुदरत ने सजा दी। दोनों की समय से पहले मृत्यु हुई। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल ने कहीं। वे बुधवार को हलका लंबी के गांवोंमान, गगड़, मिठड़ी, फतूहीवाला, ¨सघेवाला, खियोवाली, भागू, महिणा, चक मिड्डू ¨सह वाला में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बादल ने कहा मैं तो आज भी कहता हूं कि जो भी जुल्म करेगा उसे लोग भी सजा देंगे और कुदरत भी। पंजाब की शांति के लिए मुझे जान भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। कहा कि कैप्टन अम¨रदर सिंह पहले शिअद की सरकार में कैबिनेट मंत्री था। उसने रामपुरा फूल से टिकट मांगी थी। हमने टिकट देने से इनकार कर दिया। यह कभी धरने में नहीं आया व न कभी पार्टी के लिए संघर्ष किया। ऐसे में टिकट कहां से मिलेगी। इसने नाराज होकर शिअद छोड़ दिया। आज कांग्रेस भी उससे वैर रखती है।

पहले कभी ऐसे चुनाव नहीं हुए

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे जिला परिषद व पंचायत समिति जैसे चुनाव पहले कभी नहीं हुए। इससे सिर्फ लोगों का नुकसान होता है। अधिकारी भी धक्केशाही करने वालों की तरह हो जाते हैं।

कैप्टन तो डेढ़ वर्ष बाद आ रहा है

कैप्टन की किल्लियांवाली में होने जा रही रैली पर बादल ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता। कैप्टन तो लोगों के बीच डेढ़ साल बाद आ रहा है। मैं तो हमेशा लोगों में ही रहता हूं।

सरकार में सब धोखेबाज हुए इक्ट्ठे

गुरु को मानने वाला इंसान कभी बेअदबी कैसे करवा सकता है। इस सरकार में सभी धोखेबाज इक्ट्ठा हुए हैं। धोखे से सरकार बनाई। धोखे से रिपोर्ट बनाई।

chat bot
आपका साथी