शराब तस्करों ने पुलिस कर्मियों को बनाया बंधक, चौकी पर किया पथराव

गांव दोदा की पुलिस सोमवार देर शाम शराब तस्करी की सूचना पर छापामारी करने गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:28 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:28 PM (IST)
शराब तस्करों ने पुलिस कर्मियों को बनाया बंधक, चौकी पर किया पथराव
शराब तस्करों ने पुलिस कर्मियों को बनाया बंधक, चौकी पर किया पथराव

संवाद सूत्र, दोदा (श्री मुक्तसर साहिब) गांव दोदा की पुलिस सोमवार देर शाम शराब तस्करी की सूचना मिलने पर वह काऊनी रोड पर एक घर में छापामारी करने के लिए गई। इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर उसे बंधक बना लिया जिसमें दो पुलिस कर्मचारी घायल हो गये। पुलिस ने हमला करने वाले पांच व्यक्तियों तथा दो महिलाओं सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।

एएसआइ मन, एएसआइ बलदेव सिंह, रविदर सिंह, वरियाम सिंह एक प्राइवेट व्हीकल पर गांव दोदा में गुरमीत सिंह के घर तलाशी लेने के लिए गए। इस दौरान उन्हें घर से एक ड्रम लाहन का मिला जिसे आरोपित गुरप्रीत सिंह ने वहीं गिराकर नष्ट कर दिया। इस दौरान सुखप्रीत कौर, गोबिद सिंह, सेवक सिंह, बलदेव सिंह, कश्मीर सिंहप्रभजीत कौर, गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को घेरकर बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलने पर एएसआइ हरजिदर सिंह, गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों को छुडाया। जब पुलिस पार्टी अपनी गाडि़यों पर सवार होकर वहां से जाने लगे तो अन्य 15-20 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें पुलिस कर्मचारी अमरिदर सिंह तथा वरियाम सिंह के चोटें लगी। पुलिस वालों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। यह लोग पुलिस के पीछे-पीछे दोदा चौंकी आ गए जिन्होंने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इस दौरान इन लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, सुखप्रीत कौर, गोबिद सिंह, सेवक सिंह, बलदेव सिंह, कश्मीर सिंह, प्रभजीत कौर सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी