सड़कों पर जल्दी दौड़ेंगी 842 नई बसें : राजा वड़िग

राज्य के परिवहन मंत्री अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने कहा कि 842 नई बसें जल्द ही सड़कों पर दौड़ेगी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:58 PM (IST)
सड़कों पर जल्दी दौड़ेंगी 842 नई बसें : राजा वड़िग
सड़कों पर जल्दी दौड़ेंगी 842 नई बसें : राजा वड़िग

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

राज्य के परिवहन मंत्री अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने कहा कि पंजाब की सड़कों पर जल्द ही पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की नई बसें दौड़ती दिखाई देंगी। 842 नई बसों का आर्डर दिया जा चुका है जिसमें नवंबर के अंत तक पांच सौ बसें आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली के लिए किसी निजी ट्रांसपोर्टर को बेवजह परेशान नहीं किया जा रहा है बल्कि वर्ष 2021 के टैक्स की वसूली की जा रही है। राजा वड़िग ने यह बात सोमवार को बस स्टैंड में कही। वह यहां पर बस स्टैंड के निरीक्षण करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 2020 में तीन-चार महीने के कोरोना काल में बसें बंद रहने के कारण प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों का करीब 100 करोड़ का टैक्स माफ किया था। इस साल बसें सवारियों से फुल चल रही हैं। 2021 का टैक्स वसूल किया जा रहा है। 10 महीने निकल चुके हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसपोर्टरों ने टैक्स अदा नहीं किया है जिसके चलते ही यह कार्रवाई कर वसूली की जा रही है। होना तो यह चाहिए कि यह वसूली ब्याज सहित हो क्योंकि सवारी की जब टिकट कटती है तो ट्रांसपोर्टर के पास उसे समय टैक्स आ जाता है।

उन्होंने कहा कि जबसे टैक्स वसूली शुरू की गई है तबसे पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी को माह में 40 लाख रूपये का मुनाफा होने लगा है। अब तक 175 बसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। राजा वड़िग ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब के बस स्टैंड की रिपेयर के लिए भी 56 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया गया है जल्दी ही रिपेयर का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान वर्कशाप, डीजल पंप आटो मिशन सिस्टम, बस स्टैंड की सफाई, बसों की हालत का जायजा लिया। बसों में सवार सवारियों की मुश्किलें भी सुनीं। उन्होंने बस स्टैंड में बूट पालिश करने वाले हंस राज की मुश्किलें भी सुनीं। साथ ही उसका ठेका 1200 से कम कर 700 रूपये करने का आदेश दिया।

इस मौके जिला परिषद के चेयरमैन नरिदर काउनी, भीना बराड़, जसप्रीत सिंह छाबड़ा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी