दो दिन में बढ़े डेंगू के 34 मरीज, 1136 हुआ आंकड़ा

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:44 PM (IST)
दो दिन में बढ़े डेंगू के 34 मरीज, 1136 हुआ आंकड़ा
दो दिन में बढ़े डेंगू के 34 मरीज, 1136 हुआ आंकड़ा

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर रोज केस बढ़ते ही जा रहे हैं। दो दिन पहले जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 1102 थी, जो अब बढ़कर 1136 पर पहुंच गई है। दो दिनों में 34 केस बढ़ गए हैं। सर्वाधिक केस मलोट शहर में बढ़े हैं जबकि मलोट में पहले ही सबसे अधिक केस हैं। 34 मरीजों में से 30 केस अकेले मलोट शहर में दो दिनों में बढ़े हैं। यहां पर डेंगू केसों की संख्या बढ़कर 529 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद हालात सुधरने की बजाए और बिगड़ते जा रहे हैं। मलोट में चार लोगों की डेंगू से मृत्यु भी हो चुकी है। जिनमें एक बच्ची, एक गर्भवती महिला तथा दो बुजुर्ग शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों में भी यह गिनती निरंतर बढ़ती जा रही है।

जिले में 23 अक्टूबर तक डेंगू मरीजों की कुल संख्य 1102 थी। जोकि 25 अक्टूबर को बढ़कर 1136 हो गई। मुक्तसर शहर में बेशक दो दिनों में कोई नया केस नहीं मिला, लेकिन मलोट में एक साथ 30 नए केस सामने आ गए। 23 अक्टूबर को 529 केस थे जो अब बढ़कर 559 हो गए हैं। गिद्दड़बाहा में भी इन दो दिनों में कोई नया केस नहीं आया। जबकि चक्क शेरेवाला ब्लाक में यह संख्या 23 से बढ़ कर 25 हो गई है। दोदा ब्लाक में 33 से बढ़कर 35 हो गई है। इसके अलावा लंबी इलाके में 27 केस हैं। जिले भर में सबसे ज्यादा चिताजनक स्थिति मलोट शहर में ही बनी हुई है। इनसेट

लोगों के सहयोग से ही मिलेगी सफलता : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डा. रंजू सिगला ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर तमाम कोशिशें की जा रही हैं। जिले भर में 40 टीमें मैदान में उतारी गई है जो जहां लोगों को घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं, वहीं चेतना रैलियों से भी जागृत करने में जुटी हुई है। दवा का छिड़काव किया जा रहा है। जगह-जगह लारवा चेक कर उसे नष्ट किया जा रहा है। लेकिन इस पर पूरी तरह से सफलता लोगों के सहयोग से ही मिल सकेगी। लोगों को अपने घरों, आसपास ध्यान रखना चाहिए कि कहीं पर भी पानी जमा न हो।

chat bot
आपका साथी