नशीले पदार्थों की तस्करी में एक औरत समेत 13 गिरफ्तार

जिला पुलिस ने सोमवार को नशीले पदार्थों के साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:10 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:10 PM (IST)
नशीले पदार्थों की तस्करी में एक औरत समेत 13 गिरफ्तार
नशीले पदार्थों की तस्करी में एक औरत समेत 13 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

जिला पुलिस ने सोमवार को नशीले पदार्थों के साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना सदर के एएसआइ कुलवंत सिंह ने गांव मौड़ से केवल सिंह को 9 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी थाने में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह की शिकायत पर साहिल उर्फ मोंटी निवासी फिरोजपुर कैंट के खिलाफ एक सिरिज, एक सुई तथा सफेद रंग का आधा ग्राम पाउडर बरामद होने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित जेल में बंद है।

थाना लखेवाली के एएसआइ संतोख सिंह ने निर्मल सिंह उर्फ निम्मा निवासी नंदगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके पास से 8 बोतल शराब बरामद हुई। इसी थाने के एएसआइ हरजिदर सिंह ने गांव खाने की ढाब निवासी दीपक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपित से 25 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। थाना कोटभाई के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने गांव मल्लन से इसी गांव के निर्मल सिंह उर्फ गग्गू को 390 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना कबरवाला के एएसआइ गुरमीत सिंह ने गांव शाम खेड़ा से गांव शाम खेड़ा टिब्बा निवासी गुरचरण सिंह को 80 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया। इसी थाने के हवलदार काला सिंह ने गांव सरावा बोदला निवासी पाला सिंह को 35 लीटर वाहन के साथ गिरफ्तार किया।

थाना सिटी पुलिस ने एसआइ रविदर कौर की शिकायत पर गोनियाना रोड निवासी लखविदर सिंह पर 10 ग्राम हेरोइन बरामद होने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है थाना गिद्दड़बाहा के एएसआइ गुरदीप सिंह ने गांव चन्नू निवासी बब्बू, गिद्दड़बाहा के वार्ड नंबर 14 निवासी कमल कुमार तथा उसकी पत्नी वीना को 400 नशीली गोलियां तथा 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। थाना कबरवाला के एएसआइ सुखविदर सिंह ने गांव रत्ता खेड़ा निवासी गुरबख्श सिंह से 9 बोतल अवैध शराब बरामद की। इसी थाने के एएसआइ बलजिदर सिंह ने गांव असपाल निवासी प्रेम सिंह को 9 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी