चन्नी का मुख्य मंत्री बनना पंजाब में नई सुबह की शुरूआत : ढोसीवाल

पंजाब के नए मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पद संभालते ही जनहित की योजनाएं शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 03:11 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 03:11 PM (IST)
चन्नी का मुख्य मंत्री बनना पंजाब में नई सुबह की शुरूआत : ढोसीवाल
चन्नी का मुख्य मंत्री बनना पंजाब में नई सुबह की शुरूआत : ढोसीवाल

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

पंजाब के नए मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पद संभालते ही जनहित और प्रशासनिक सुधारों के कार्यों में तेजी लानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।

अपने जद्दी शहर खरड़ की नगर कौंसिल द्वारा राजनीति में प्रवेश करने वाले चन्नी तीन बार एमसी और नगर कौंसिल प्रधान रहे हैं। तीन बार चमकौर साहिब से विधायक चुने गए। विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता रहे और कांगेस सरकार में मंत्री भी रहे। चन्नी ने अपनी कालेज शिक्षा दौरान स्टूडेंट यूनियन का प्रधान रहने का गर्व भी प्राप्त किया है।

लार्ड बुद्धा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन व आल इंडिया एससी/बीसी/एसटी एकता भलाई मंच के राष्ट्रीय प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल ने चन्नी को मुख्यमंत्री का पद संभालने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चन्नी के मुख्यमंत्री का पद संभालने पर यहां हल्का चमकौर साहिब और खरड़ का नाम पूरी दुनिया में चमका है, वहीं उनके मुख्य मंत्री बनने से पंजाब में नई सुबह की शुरूआत भी हुई है। प्रधान ढोसीवाल ने कहा कि जल्द ही उनकी संस्था द्वारा मुख्यमंत्री को मिल कर बधाई दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी