पंजाब सरकार के खिलाफ विशाल झंडा मार्च आज

जल सप्लाई सैनिटेशन विभाग पंजाब पंजाब वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड बीएंडआर और सिचाई विभाग पंजाब के कर्मचारी तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री के विधानसभा हलके चमकौर साहिब में पंजाब सरकार के खिलाफ विशाल झंडा मार्च निकालेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:30 PM (IST)
पंजाब सरकार के खिलाफ विशाल झंडा मार्च आज
पंजाब सरकार के खिलाफ विशाल झंडा मार्च आज

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : जल सप्लाई, सैनिटेशन विभाग पंजाब, पंजाब वाटर सप्लाई, सीवरेज बोर्ड, बीएंडआर और सिचाई विभाग पंजाब के कर्मचारी तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री के विधानसभा हलके चमकौर साहिब में पंजाब सरकार के खिलाफ विशाल झंडा मार्च निकालेंगे। इसमें पंजाब से उक्त विभागों के मुलाजिम काफी संख्या में शमूलियत करेंगे। प्रदेश प्रधान महमा सिंह धनौला और सूबा महासचिव पवन मौंगा ने बताया कि एक दिसंबर से पंजाब सरकार के विभागों में काम करती मुलाजिम कैटेगरियों के पे स्केलों में भारी विस्तार किया गया था। परंतु इन विभागों के फील्ड कर्मचारियों के पे स्केलों में बराबर शैक्षिक योग्यता होने के बावजूद बहुत ही कम इजाफा किया गया। परंतु छठे वेतन आयोग की तरफ से भरोसे के बावजूद इन कर्मचारियों को कोई खास राहत नहीं दी गई। जबकि पंजाब सरकार की तरफ से 36 हजार कर्मचारी रेगुलर करने के एलान के बावजूद भी इन विभागों के मुलाजिमों को रेगुलर नहीं किया गया। नेताओं ने बताया कि मुलाजिमों की मांगों का निपटारा करने के लिए पंजाब सरकार को बार बार मांग पत्र भेजे गए हैं। परंतु सरकार बैठकों का लिखित समय देकर वादा खिलाफी कर रही है। इस कारण मजबूर होकर तालमेल संघर्ष समिति ने झंडा मार्च का फैसला किया है।

chat bot
आपका साथी