बढ़ रहे डेंगू के केस चिता का विषय

बड़ी मुश्किल से लोग कोरोना महामारी के काल चक्कर से बाहर निकले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:20 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:20 PM (IST)
बढ़ रहे डेंगू के केस चिता का विषय
बढ़ रहे डेंगू के केस चिता का विषय

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

बड़ी मुश्किल से लोग कोरोना महामारी के काल चक्कर से बाहर आए हैं कि अब डेंगू उनको जकड़ रही है। डेंगू के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डेंगू का डर हर किसी को सता रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बीमारी से बचने के लिए कोशिश की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जा कर डेंगू के लारवे की पहचान कर उसको नष्ट किया जा रहा है। नगर कौंसल द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में फोगिग की जा रही है। शहर व आम लोगों के भले और विकास को समर्पित समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल, चेयरमैन हनी फत्तनवाला, वरिष्ठ उप प्रधान निरजन सिंह रखरा व सलाहकार इंजीनियर अशोक कुमार भारती ने बढ़ रहे डेंगू के केसों को गंभीर चिता का विषय बताया है। इन नेताओं ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना किसी भी बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सकता। मिशन प्रधान ढोसीवाल ने आम लोगों को अपने घरों अंदर गमलों का पानी, कूलरों का पानी व पंक्षियों के पीने के लिए रखे पानी वाले बर्तनों को लगातार साफ करने की अपील की है। ढोसीवाल ने बताया है कि उनकी संस्था द्वारा चेतना कैंप लगा कर लोगों को डेंगू की बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। पहला चेतना कैंप 24 अक्टूबर रविवार को डीसी दफ्तर रोड स्थित बुद्ध विहार कलोनी में भारती अस्पताल में तीन बजे लगाया जाएगा। कैंप में अस्पताल की इंचार्ज डा. मीनाक्षी भारती डेंगू के लक्षण और बचाव संबंधी जानकारी देंगी।

chat bot
आपका साथी