प्रवीण मदान बने बजरंग दल हिदुस्तान के पंजाब प्रधान

बजरंग दल की बैठक मलोट में राष्ट्रीय प्रधान बजरंग दल हिदुस्तान हितेश भारद्वाज की अगुवाई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:03 PM (IST)
प्रवीण मदान बने बजरंग दल हिदुस्तान के पंजाब प्रधान
प्रवीण मदान बने बजरंग दल हिदुस्तान के पंजाब प्रधान

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : बजरंग दल की बैठक मलोट में राष्ट्रीय प्रधान बजरंग दल हिदुस्तान हितेश भारद्वाज की अगुवाई में हुई। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में ज्यादातर हिदु रहते हैं। इसलिए पंजाब का मुख्यमंत्री भी हिदू ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल पंजाब में आते हैं और कहते हैं अगर हम जीते तो पंजाब में सिख को सीएम बनायेंगे, क्या पंजाब में कोई काबिल हिन्दू नेता नहीं है जो केजरीवाल ऐसा बयान दे रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हिन्दू सिखों को लड़वाना चाहते हैं, जब एक सिख भाईचारे से देश का पीएम, देश का राष्ट्रपति, देश का प्रमुख सेना अध्यक्ष बन सकता है तो पंजाब में एक हिन्दू सीएम क्यों नहीं बन सकता। भारद्वाज ने कहा कि हमारी ओर से जागो हिन्दू जागो से हिदुओं को जगाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि हिन्दू भी आपने हक के लिए जाग सके। इस बैठक के दौरान प्रवीण मदान को बजरंग दल हिदुस्तान का पंजाब प्रधान व पंकज बांसल को मलोट मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पंजाब प्रधान प्रवीण मदान ने कहा कि वो हिदुओं को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर नैशनल महामंत्री कुलदीप सोनी, राष्ट्रीय प्रचारक जय प्रकाश शास्त्री, जिला चेयरमैन फाजिल्का मदन वर्मा ने विशेष तौर पहुंचे। सनातन धर्म कृष्णा मन्दिर के प्रधान भारत भूषण पप्पू, भाजपा मंडल प्रधान सीता राम, जिला वाइस प्रधान सोम कालरा, श्री कृष्णा सेवा दल के प्रधान अनिल गोदारा, नोनी गर्ग, कुलवंत गुंबर, प्रेम जांगिड़, संदीप वर्मा, अरविद शर्मा, जग्गी राम, विजय छाबडा, सुरिदर नीटा, सुरिदर मलूजा, बॉबी गाबा, राजिदर बांसल, भाजपा नेता ओम प्रकाश टोनी, रूप लाल शर्मा, विक्रम चौहान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी