प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू के बधाई बोर्डों से हलका विधायक अजायब सिंह की फोटो गायब

राज्य की आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मलोट कांग्रेस की धडे़बंदी अब आम लोगों के सामने जग जाहिर होनी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:08 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू के बधाई बोर्डों से हलका विधायक अजायब सिंह की फोटो गायब
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू के बधाई बोर्डों से हलका विधायक अजायब सिंह की फोटो गायब

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : राज्य की आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मलोट कांग्रेस की धडे़बंदी अब आम लोगों के सामने जग जाहिर होनी शुरू हो गई है। जिसकी ताजा मिशाल उस समय देखने को मिली जब नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस के पंजाब प्रधान बनने व कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए बड़ी संख्या में बधाई के फ्लैक्स बोर्डों में हलका विधायक अजायब सिंह भट्टी की फोटो गायब मिली। जिसमें हैरानी की बात यह है कि इन बोर्डों में हलका मलोट लिखा हुआ है व हलका के बड़ी संख्या में सीनियर नेताओं की फोटो लगी हुई है। लेकिन हलका विधायक की फोटो गायब है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि मलोट के कांग्रेसी वर्कर हलका विधायक को नजर अंदाज कर रहे है व शहर में कांग्रेसियों की धड़ेबंदी है। जब इन फ्लैक्स बोर्डों की मुख्य तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे प्रो. बलजीत सिंह से बातचीत की तो इस संबंध उन्होंने जवाब दिया कि जिनकी फोटो बधाई बोर्ड संदेश वाले बोर्ड पर लगी हुई है उनके कहने पर इस फ्लैक्स बोर्डां पर हलका विधायक अजैब सिंह भट्टी की फोटो नहीं लगाई गई। जब इस संबंध में हलका विधायक अजायब सिंह भट्टी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इस बारे वह कोई बात नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह बोर्ड लगाए हैं इस बारे में उनसे पूछिए। सिद्धू के प्रधान बनने की खुशी में लड्डू बांटे

इधर, कांग्रेस हाईकमान द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रधान बनाएं जाने की खुशी में कांग्रेसी नेताओं व वर्करों में खुशी की लहर पाई जा रही है। जिसके चलते शहर में कांग्रेस नेताओं ने तहसील चौंक में लड्डू बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके जानकारी देते हलका इंचार्ज अमनप्रीत भट्टी ने सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रधान बनाएं जाने पर पूरी लीडरशिप द्वारा बधाई दी गई। उन्होंने की कि 2022 की विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की फिर से सरकार बनाकर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान शुभदीप बिट्टू, वाईस प्रधान राजपाल, कुलवीर सिंह, अश्वनी खेडा, बलोर सिंह, डा. हंस राज कक्कड़, नरसिंह दास चलाना, धनजीत सिंह, प्रमोद महाशा, वरिदर मक्कड़़, अवतार सोनी, सरबजीत सिंह, जतिदर, डा. इंद्रजीत, अरुण खुराना के अलावा कांग्रेसी वर्कर भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी