शहर में श्रद्धा भाव से मनाई गई कबीर जयंती

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी वार्ड नंबर दस कबीर नगर में कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:04 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:02 PM (IST)
शहर में श्रद्धा भाव से मनाई गई कबीर जयंती
शहर में श्रद्धा भाव से मनाई गई कबीर जयंती

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी वार्ड नंबर दस कबीर नगर में भगत कबीर जी की 623वीं जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस दौरान ग्रंथी बाबा हरप्रीत सिंह ने सबके भले के लिए अरदास की। इस मौके पर पंजाब उपाध्यक्ष यूथ अकाली दल जगतार सिंह, विनोद सोलंकी, कृष्ण इंदौरा, जरनैल कुमार सैहणा प्रधान सैन समाज, संदीप खटक संस्थापक डा. बीआर अंबेडकर ब्लड डोनर क्लब, विक्की, अकाश इंदौरा, गुरविदर सिंह, सूरज, सतनाम सिंह, हरदीप सिंह, सुक्खा सिंह आदि विशेष तौर पर शामिल हुए। अंत में सुदेश पाल सिंह, राष्ट्रीय प्रधान धानक सिक्ख भाईचारे द्वारा आई हुई संगत का धन्यवाद किया। इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब के बाबा नामदेव भवन में भगत कबीर जी का प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी कर बानी का जाप किया हुआ तथा भवन के हेड ग्रंथी भाई रछपाल सिंह बावा द्वारा सरबत के भले लिए अरदास की गई। इस मौके पर निरंजन सिंह रखरा, राजविदर सिंह, करतार सिंह गुरदर्शन सिंह, नत्था सिंह, बिक्कर सिंह, मास्टर सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह राजिदर भारती, बलराज सिंह व रछपाल सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी