एथलेटिक्स में साहिबजादा जूझार सिंह हाउस चैंपियन

गुरु गोबिद सिंह पब्लिक स्कूल मराड़कलां में हर साल की तरह इस साल भी अथलेटिक्स मीट करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 04:05 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:28 PM (IST)
एथलेटिक्स में साहिबजादा जूझार सिंह हाउस चैंपियन
एथलेटिक्स में साहिबजादा जूझार सिंह हाउस चैंपियन

फोटो संख्या 3

संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब)

गुरु गोबिद सिंह पब्लिक स्कूल मराड़कलां में एथलेटिक मीट करवाई गई। इसमें गुरु गोबिद सिंह पब्लिक स्कूल मराड़ कलां के अलावा बाबा इशर सिंह पब्लिक स्कूल, गुड शैफर्ड पब्लिक स्कूल तथा आक्सफोर्ड स्कूल ने भाग लिया। मीट की शुरुआत मुख्य मेहमान सुखबीर सिंह संधू ने झंडे की रस्म अदा कर की। विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। खिलाड़ियों के अंतर हाउस तथा इंटर स्कूल मुकाबले करवाए गए। इसमें साहिबजादा जूझार सिंह हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए गए।

chat bot
आपका साथी