बच्चों ने ग्रुप डांस और कोरियोग्राफी से बांधा समां

डीएवी स्कूल लड़के डीएवी ग‌र्ल्स स्कूल तथा डीएवी मॉडल स्कूल का 65वां वार्षिक समारोह मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 04:05 PM (IST)
बच्चों ने ग्रुप डांस और कोरियोग्राफी से बांधा समां
बच्चों ने ग्रुप डांस और कोरियोग्राफी से बांधा समां

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

मोड़ रोड स्थित डीएवी शिक्षा संस्थान में डीएवी स्कूल लड़के, डीएवी ग‌र्ल्स स्कूल तथा डीएवी मॉडल स्कूल का 65वां वार्षिक समारोह सांझे तौर पर मनाया गया। संस्था के प्रधान सेतिया पेपर मिल के मालिक डॉ. अजय सेतिया मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ उपाध्यक्ष एडवोकेट अश्वनी जुनेजा, तथा पूर्व उपाध्यक्ष लीलाधर गुप्ता उपस्थित थे। शमां रोशन की रस्म के बाद गायत्री जाप तथा शब्द गायन आरंभ हुए। डीएवी मॉडल स्कूल के बच्चों द्वारा पेश किया स्वागती गीत किया गया। बच्चों द्वारा स्किट तथा गिद्दा पेश किया गया।

डीएवी ग‌र्ल्स स्कूल की छात्रों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा लड़के-लड़कियों के बराबर होने का संदेश दिया। नाटक शेर पुत्र, कश्मीरी, गुजराती, हरियाणवी तथा पंजाबी गीत पेश किए गए। डीएवी स्कूल लड़के की तरफ से ग्रुप डांस, कोरियाग्राफी तथा माई इंडिया तथा भांगड़ा पेश कर मनमोहित किया। इस अवसर पर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा स्टेट लेवल खेलों में भाग लेकर आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रिसिपल राजीव चुघ, प्रिसिपल हरपाल कौर, सतीश बेदाग, आशा दुग्गल, हरप्रीत कौर बराड़, कुसमलता, छिदरपाल कौर, गुरजीत कौर, दर्शना रानी, शोभा आदि ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

इस मौके पर विजय वाट्स, संजीव गुप्ता, सुरिदर आहुजा, धर्मवीर खुराना, रामप्रकाश बांसल, एडवोकेट गौतम अरोड़ा, राजीव दाबडा, सोनू छाबडा, राजीव चुघर, प्रशांत कुमार, हरपाल कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी