पुलिस कर्मचारियों के लिए मास्क तथा सैनिटाइजर दिया

समाज सेवा में जुटे तरसेम गोयल ने हजारों लोगों को मास्क तथा सैनिटाइजर बांटकर बीमारी से बचाने का प्रयास किया। तरसेम गोयल की तरफ से जब से बीमारी फैली है तबसे ही लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने लॉकडाउन तथा क‌र्फ्यू के दौरान लोगों को राशन बांटने का कार्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:03 PM (IST)
पुलिस कर्मचारियों के लिए मास्क तथा सैनिटाइजर दिया
पुलिस कर्मचारियों के लिए मास्क तथा सैनिटाइजर दिया

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : समाज सेवा में जुटे तरसेम गोयल ने हजारों लोगों को मास्क तथा सैनिटाइजर बांटकर बीमारी से बचाने का प्रयास किया। तरसेम गोयल की तरफ से जब से बीमारी फैली है तबसे ही लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने लॉकडाउन तथा क‌र्फ्यू के दौरान लोगों को राशन बांटने का कार्य किया।

शनिवार को भी पुलिस स्टाफ के लिए उन्होंने एक हजार मास्क तथा सैनिटाइजर थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल को सौंपा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी अपनी निस्वार्थ भावना से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारी लोगों को बीमारी से बचाने के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इन पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा भी जरूरी है। इसलिए उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के लिए एक हजार मास्क तथा सैनिटाइजर पुलिस प्रशासन को सौंपा है।

chat bot
आपका साथी