प्योरी रोड पर कूड़े के डंप से लोग परेशान

प्योरी रोड स्थित कूड़े के डंप ने आसपास रहने वालों का जीना दुर्भर कर रखा है। हलका विधायक व सरकार का फर्ज बनता है कि लोगों की मुश्किलों का हल पहल के आधार पर किया जाए। लेकिन कांग्रेस के आगू आपस में ही उलझते हुए किए गए वादों व लोगों की मुश्किलों के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हुए है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM (IST)
प्योरी रोड पर कूड़े के डंप से लोग परेशान
प्योरी रोड पर कूड़े के डंप से लोग परेशान

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : प्योरी रोड स्थित कूड़े के डंप ने आसपास रहने वालों का जीना दुर्भर कर रखा है। हलका विधायक व सरकार का फर्ज बनता है कि लोगों की मुश्किलों का हल पहल के आधार पर किया जाए। लेकिन कांग्रेस के आगू आपस में ही उलझते हुए किए गए वादों व लोगों की मुश्किलों के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हुए है। इस विचारों का प्रगटावा शिरोमणि अकाली दल के शहरी इंचार्ज प्रभजोत सिंह पैवी ढिल्लों ने कूड़े के डंप से लोगों को आ रही मुश्किलों को सुनते हुए कही। ढिल्लों ने बताया कि वार्ड नंबर नौ में आबादी के बीच कूड़ा कर्कट फैंकने लिए बना गए डंप के कारण आसपास रहने वाले लोग व किसान बहुत परेशान है। इस कूड़े के डंप की बदबू के कारण लोगों को खाना खाना भी नसीब नहीं होता। जब भी तेज हवा या अंधेरी चलती है तो कूड़े में फैंकी गंदगी उनके घर तक पहुंच जाती है। डंप में फैंके गए प्लास्टिक के लिफाफे खाकर लावारिस पशु मर रहे है। इस गंदगी के कारण कई तरह की बीमारियां फैलना का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा हवा के कारण पालिथीन के लिफाफे किसानों के खेत में चले जाते है, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है। इस संबंध में कई बार सिविल प्रशासन के उच्च अधिकारियों, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के अलावा विधायक को मिलकर परेशानी बता चुके है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस डंप से होने वाली मुश्किलों का पक्का हल किया जाए।

chat bot
आपका साथी