किसानों से की पराली न जलाने की अपील

डायरेक्टर कृषि किसान डा. सुखदेव सिंह सिद्धू तथा भलाई विभाग पंजाब की ओर से कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:05 PM (IST)
किसानों से की पराली न जलाने की अपील
किसानों से की पराली न जलाने की अपील

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : डायरेक्टर कृषि किसान डा. सुखदेव सिंह सिद्धू तथा भलाई विभाग पंजाब और डीसी हरप्रीत सिंह सूदन व मुख्य कृषि अधिकारी डा. चरनजीत सिंह कैंथ की अगुआई में लगाया गया। ग्रीन रिजार्ट में लगाए गए कैंप में जिले के विभिन्न गांवों के 350 प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।

शिविर का उद्घाटन प्रगतिशील किसान हजूर सिंह पुत्र लाभ सिंह गांव दोदा की तरफ से किया गया। ये किसान पिछले चार सालों से पराली को आग न लगा कर गेहूं की बुआई कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर एसडीएम राजदीप कौर तथा डा. गुरविदर सिंह संयुक्त डायरेक्टर कृषि पंजाब शामिल हुए। एडीसी राजदीप कौर ने अपील की कि पराली को आग न लगाएं, बल्कि पंजाब सरकार/कृषि और किसान भलाई विभाग के साथ तालमेल करके उचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि जिले में छह बायोमास प्लांट चल रहे हैं। जिनसे तालमेल करके पराली का प्रबंधन किया जाए। कृषि विज्ञान केंद्र गोनियाना से आए विभिन्न दो माहिरों की तरफ से किसानों को हाड़ी की फसलों, मिट्टी पानी कर परख और सहायक धंधे मधुमक्खी पालन, पशु पालन, डेरी, सब्जियों और बागों की काश्त आदि के बारे में तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य मेहमान की तरफ से इन बच्चों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कैंप के दौरान जिला कानूनी सेवाओं अथारिटी के प्रतिनिधि कुलवंत सिंह उप्पल की तरफ से आम पब्लिक को दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी गई। डा. गुरविदर सिंह की तरफ से संबोधन करते हुए कहा कि हाड़ी 2021-22 दौरान खाद, बीजों और कीड़ेमार दवाओं के सरकार की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं और हाड़ी की फसलों की बुआई दौरान किसी किस्म के खेती अनपुट्स की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। यदि फिर भी किसी किसान को खादों की खरीद संबंधी किसी तरह की मुश्किल पेश आती है तो तुरंत कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क किया जा सकता है। इस कैंप दौरान कृषि और किसान भलाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कृषि और किसान भलाई विभाग, पंजाब, जिला श्री मुक्तसर साहिब की तरफ से समूह किसानों का कैंप में भाग लेने पर धन्यवाद किया गया।

chat bot
आपका साथी