पूरे देश का पेट भर रहा पंजाब का अन्नदाता : भट्टी

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित ऑनलाइन किसान मेले में डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों का धन्यवाद किया। उनके साथ डीसी अराविद कुमार के अलावा खेती बाड़ी से संबंधित कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 03:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:41 PM (IST)
पूरे देश का पेट भर रहा पंजाब का अन्नदाता : भट्टी
पूरे देश का पेट भर रहा पंजाब का अन्नदाता : भट्टी

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित ऑनलाइन किसान मेले में डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों का धन्यवाद किया। उनके साथ डीसी अराविद कुमार के अलावा खेती बाड़ी से संबंधित कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित थे।

भट्टी नेकहा कि सरकार किसानों को समूचे देश का पेट भरने लिए हर संभव सहायता देने के लिए बचनबद्ध है। भट्टी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी, लुधियाना द्वारा इस वार ऑनलाइन प्रणाली जरिए वर्चुअल किसान मेले का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि तकरीबन 100 विभिन्न स्थानों पर यह मेला आयोजित किया गया। खेतीबाड़ी विभाग के माहिरों ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार इस बार पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा किसानों को आधुनिक बीजों, औजारों तथा मशीनरी की सभी जानकारी ऑनलाइन ढंग से उपलब्ध करवाई जा रही है। रबी की फसलों संबंधी भी किसानों को वाट्सप, फेसबुक व यूट्यूब तथा सोशल मीडिया के जरिए तकनीकी सेशनों में जोड़ कर उनकी जानकारी में इजाफा किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी