90 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया योग का महत्व

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर योग दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:29 PM (IST)
90 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया योग का महत्व
90 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया योग का महत्व

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर योग कर इस दिन को यादगार के रुप में मनाया गया। भाजपा नेताओं तथा वर्करों, नेहरू युवा केंद्र तथा शहरवासियों की तरफ से खंडेवाला पार्क में योग करके अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया।

90 वर्षीय बुजुर्ग राम नारायण शर्मा ने बताया कि हर रोज योगा करने से लंबी उम्र प्राप्त की जा सकती है। योग हमें बीमारियों से बचाता है। जो व्यक्ति हर रोज कम से कम दो घंटे योग करता है वह तनाव मुक्त रहता है। योग से मोटापा, शूगर तथा दिल की बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने नौजवानों को नशा त्याग करके योग अपनाने के लिए कहा है।

नेहरू युवा केंद्र की तरफ से जिला कोमल निगम के आदेशानुसार जन चेताना स्पो‌र्ट्स क्लब के सहयोग से आपसी दूरी का ध्यान रखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वालंटियर सुरिदर कुमार तथा राजिदर कुमार की तरफ से नौजवानों को अलग-अलग योग गतिविधियां करवाई गई। क्लब प्रधान रोहताश कुमार ने नौजवानों को योग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुखजीत सिंह, गगनदीप सिंह, मोहित कुमार, अर्शदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

उसके अलावा डीसी दफ्तर के समीप खंडेवाला पार्क में योग दिवस मनाया गया। वहीं बीजेपी के नेताओं तथा वर्करों ने जिला अध्यक्ष राजेश गौरा पठेला की अध्यक्षता में आदर्श स्कूल में योग किया। संदीप गिरधर ने कार्यकर्ताओं को योगा से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मंडल प्रधान राणा कमरा, महासचिव अनुराग शर्मा, राजकुमार भटेजा आदि बीजेपी नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी