वुद्ध आश्रम में बुजुर्गों की आंखों की जांच

लायंस क्लब मुक्तसर अजाद द्वारा जलालाबाद रोड पर स्थित वृद्ध आश्रम मे बुजुर्गो की आंखों की जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:24 PM (IST)
वुद्ध आश्रम में बुजुर्गों की आंखों की जांच
वुद्ध आश्रम में बुजुर्गों की आंखों की जांच

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

लायंस क्लब मुक्तसर अजाद द्वारा जलालाबाद रोड पर स्थित वृद्ध आश्रम में शुगर व आंखों की जांच का कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में आश्रम में रहने वाले बुजुर्गाें की आंखों व शुगर की जांच की गई तथा मुफ्त दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. विजय सुखीजा ने बुजुर्गों को अपनी सेहत के ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित किया। डॉ. विजय ने बताया कि उनकी टीम द्वारा समय समय पर वुद्ध आश्रम में आकर बुजुर्गों का चेकअप किया जाता है तथा सभी को मुफ्त दवाईयां वितरित की जाती है। इस मौके पर क्लब के प्रधान लायंस डीएस कंडा, बूटा राम कमरा, चमन लाल, विकास गोयल, सुभाष भाटियां, डॉ. परमजीत सिंह ढींगरा, सुभाष सुखीजा भी उपस्थित थे। इस दौरान वुद्ध आश्रम की तरफ से लायंस क्लब को सम्मानित भी किया गया।

chat bot
आपका साथी