नेताओं के झूठे वादों में न फंसें : ढेसीवाल

पंजाब विधान सभा के चुनाव होंगे। सभी राजनीतिक पार्टियों ने आम लोगों को भ्रम जाल में फंसाने झूठे लारे लगाने और नये-नये शब्ज बाग दिखाने शुरू कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:06 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 11:06 PM (IST)
नेताओं के झूठे वादों में न फंसें : ढेसीवाल
नेताओं के झूठे वादों में न फंसें : ढेसीवाल

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : अगले वर्ष के पहले माह में ही पंजाब विधान सभा के चुनाव होंगे। सभी राजनीतिक पार्टियों ने आम लोगों को भ्रम जाल में फंसाने, झूठे लारे लगाने और नये-नये शब्ज बाग दिखाने शुरू कर दिए हैं। हर वर्ग को खुश करने की झूठी योजनाएं गढ़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। झूठे लारे और वादों की झड़ी लाने में कोई भी राजनीतिक पार्टी पीछे नहीं रह रही। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने आम लोगों के पास गेड़े मारने शुरू कर दिए हैं। दुख, सुख बांटने के बहाने जनता के साथ मेल मिलाप बढ़ाना शुरू कर दिया है।

लार्ड बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन और आल इंडिया एससी/बीसी/एसटी एकता भलाई मंच के राष्ट्रीय प्रधान दलित जगदीश राय ढोसीवाल ने कहा है कि देश आजाद होने के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों ने आम जनता के साथ झूठे वादे करके उनको मूर्ख बनाया और खुद राज सत्ता का सुख लिया। ढोसीवाल ने चुनाव समय राजनीतिक पार्टियों और लीडरों द्वारा झूठे वादे और लारे लगा कर वोट बटोरने की प्रवृति को बेहद निदनीय करार दिया है। उन्होंने आम जनता को राजनीतिक पार्टियों के भ्रम जाल न फंसने की अपील की है। पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह गोगी का कोटकपूरा में दौरा

पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह गोगी की तरफ से स्थानिक फरीदकोट रोड पर स्थित सिलिका रिजोर्ट में शहर के सन्तकारो के साथ मीटिग की गई। मीटिग दौरान चेयरमैन गोगी ने सनअतकारों की समस्याएँ को ध्यान के साथ सुना और इतना के तुरंत हल का भी भरोसा दवायहैं। फोकल पुआइंटों के साथ सम्बन्धित समस्याएँ जानने और उन के हल के लिए चेयरमैन गुरप्रीत सिंह गोगी स्टेट की अपनी पूरी टीम के साथ यहाँ पहुँचे थे।

chat bot
आपका साथी