35 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही इंसानियत की भलाई के लिए काम किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 04:08 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:38 PM (IST)
35 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
35 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही इंसानियत की भलाई के रास्ते पर चले हैं। सेवादारों की तरफ से मानवता भलाई के कार्य व जरूरतमंद परिवारों को महीने का राशन बांटा गया। रमेश ठकराल, प्रदीप, सत्तपाल, रोबिन गाबा, शंभू, शंकर, मोहित भोला, रिकू बुर्जा, मोंटी ने बताया कि ब्लाक मलोट की साध संगत के सहयोग से 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया है। उन्होंने बताया कि सेवादारों ने कोरोना लॉकडाऊन दौरान राहत कार्य में अहम भूमिका निभाते हुए 770 जरूरतमंद परिवारों को राशन, लगभग 900 के करीब जरूरतमंद परिवारों को सब्जियां व ओर घरेलू समान और इसके अलावा शहर के अलग अलग इलाकों में 28 हजार लीटर सैनिटाइज का छिड़काव किया गया।

chat bot
आपका साथी