दो लोगों की संदिग्ध मौत, महिला व एक व्यक्ति पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

दो लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव लुबानियांवाली के बाज सिंह (55) पुत्र चनन सिंह की गांव की ही एक अन्य महिला के घर में संदिग्ध तरीके से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:49 PM (IST)
दो लोगों की संदिग्ध मौत, महिला व एक व्यक्ति पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
दो लोगों की संदिग्ध मौत, महिला व एक व्यक्ति पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : दो लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव लुबानियांवाली के बाज सिंह (55) पुत्र चनन सिंह की गांव की ही एक अन्य महिला के घर में संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाज सिंह और महिला का पति प्रगट सिंह इकट्ठे ही पराली की गांठें बनाने का कार्य करते थे। बाज सिंह परगट सिंह का खाना लेने के लिए उसके घर गया था। जहां उसकी संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। बाज सिंह के बेटे हरजिदर सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रगट सिंह की पत्नी और राजा ने उसके कोल्ड ड्रिक में कुछ जहरीली पदार्थ मिलाकर दिया, जिसे पीने से उनकी मौत हो गई। हरजिदर सिंह ने बताया कि उसके पिता ने उसे फोन कर बताया था कि उसे कोई जहरीली वस्तु दे दी गई है, इसलिए वह उसे बचा ले। उन्होंने बताया कि उनका आरोपित परिवार के साथ कोई भी झगड़ा नहीं है। उनके पिता का आरोपित के परिवार के साथ पैसों का लेना-देना था, इसलिए उन्होंने प्रगट सिंह को अपने साथ काम पर लगाया था। लेकिन प्रगट सिंह की पत्नी तथा एक अन्य शख्स राजा सिंह ने उसे कोई जहरीला पदार्थ पिलाकर मार दिया।

एएसआइ नरिदर सिंह ने कहा कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि हरजिदर सिंह ने गांव की ही किरना तथा राजा सिंह पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी। इसके अलावा मुक्तसर की माल गोदाम रोड़ के पास एक समाजसेवी संस्था के मेंबर दिनेश बंटी (35) पुत्र लालचंद की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि वह मृतक का पोस्टमार्टम करवा रहे है। उसके बाद अगली कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी उनके घर वाले बताएं उसके बाद ही अगली कार्रवाई करेंगे।

chat bot
आपका साथी