चोरों ने 11 ट्रांसफार्मरों से उड़ाया तांबा और तेल
गांव लुहारा खेतों से चोरों ने 11 ट्रां्सफार्मरों से तेल और तांबा चोरी कर ली।
संवाद सूत्र, दोदा (श्री मुक्तसर साहिब)
चोरों में अब पुलिस का डर खत्म हो चुका है। गांव लुहारा में चोरों ने खेतों में लगे 11 ट्रांसफार्मरों से तांबा और तेल चोरी कर लिया।
पीड़ित किसान हरकमल सिंह, गुरिदर सिहं, जोरा सिंह, जोगिदर सिंह, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजंट सिंह, बचित्तर सिंह, गुरदास सिंह, जगसीर सिंह, हरचरण सिंह ने बताया कि उनके गांव से गांव सुखना अबलु को जाती सड़क पर है। किसानों ने बताया कि जब वह खेतों में चक्कर लगाने के लिए गए तो उन्होंने देखा की उनके खेतों में लगे हुए ट्रांसफार्मर नीचे गिरे पड़े थे। ट्रांसफार्मरों से तांबा और तेल गायब था। उन्होंने बताया कि खेतों में लगे 11 ट्रांसफार्मर से सामान गायब था। किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है तथा जल्द से जल्द इन चोरों को पकड़ने के लिए कहा है। किसानों ने संबंधी विभाग को भी अपील की है कि वह जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर उन्हें थे ताकि धान की खेती में देरी न हो।
किसानों ने बताया कि इससे पहले किसानों के खेतों में से 36 ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चोरी हो चुका है। किसानों ने बताया कि पूरा गिरोह है, जिसे की ट्रांसफार्मर के सामान तथा उसकी कीमत के बारे में पूरी जानकारी है।
चौंकी इंचार्ज गांव दोदा के जगदीप सिंह ने कहा कि वह इस बारे में जांच कर रहे है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।