कांग्रेस के झूठ इस बार लोगों पर नहीं चलने वाले : सुखबीर

शिअद प्रधान सांसद सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार दोपहर को अपने निवास स्थान गांव बादल में मुक्तसर हलके के यूथ नेताओं और वर्करों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:31 PM (IST)
कांग्रेस के झूठ इस बार लोगों पर नहीं चलने वाले : सुखबीर
कांग्रेस के झूठ इस बार लोगों पर नहीं चलने वाले : सुखबीर

संवाद सूत्र, बादल (श्री मुक्तसर साहिब) : शिअद प्रधान सांसद सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार दोपहर को अपने निवास स्थान गांव बादल में मुक्तसर हलके के यूथ नेताओं और वर्करों के साथ बैठक की। इस दौरान 2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में विचार विमर्श किया। अलग-अलग हलके के नेताओं की ड्यूटियां लगाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा तथा लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा। सुखबीर ने कहा कि 2022 में अकाली दल तथा बसपा आपस में गठजोड़ करके चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार पार्टी भारी बहुमत प्राप्त करके पंजाब में फिर से अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस के झूठ इस बार लोगों पर नहीं चलने वाले और न ही लोग आम आदमी पार्टी के झांसे में आएंगे। उन्होंने वर्करों को आने वाले चुनाव की लिए तैयारियां करने के लिए कहा। यहां अवतार सिंह वनवाला, तेजिदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, यूथ सर्किल प्रधान रणजोध सिंह लंबी, बलकरण सिंह वनवाला, आकाशदीप सिंह मिड्ढूखेड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी