पांच वर्षीय बच्ची के साथ अशलील हरकत करने के आरोप में युवक पर केस

थाना लंबी की पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ पांच वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज किया है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:39 PM (IST)
पांच वर्षीय बच्ची के साथ अशलील हरकत करने के आरोप में युवक पर केस
पांच वर्षीय बच्ची के साथ अशलील हरकत करने के आरोप में युवक पर केस

संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब) : थाना लंबी की पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ पांच वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थानेदार सुनीता रानी ने बताया कि उन्हें उसी गांव की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया कि 19 जुलाई को वह मेहनत मजदूरी के लिए गई हुई थी तथा उसका पति घर में था। उसकी बच्ची पड़ोस के बच्चों के साथ घर में ही खेल रही थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी को दुकान से कुरकुरे दिलवाने के बहाने घर से पांच-छह किलोमीटर दूर किसी घर में ले गया। उस घर में कोई नहीं था। वहां पर उक्त लड़का उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लग गया। जिस पर उसकी बेटी रोने लग गई। जिस पर वह उसकी बेटी को वापिस अपने घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने आरोपी अंगद देव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

chat bot
आपका साथी