बोहड़ सिंह मल्लन की पुस्तक मोतियां की लप रिलीज

साहित्यक सथ मुक्तसर की तरफ से मास्टर बोहड़ सिंह मल्लन की पुस्तक मोतियां की लप रिलीज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 04:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:15 AM (IST)
बोहड़ सिंह मल्लन की पुस्तक मोतियां की लप रिलीज
बोहड़ सिंह मल्लन की पुस्तक मोतियां की लप रिलीज

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

साहित्यक सथ मुक्तसर की तरफ से मास्टर बोहड़ सिंह मल्लन की पुस्तक मोतियां की लप खालसा कॉलेज आफ एजुकेशन में नावलकार बलदेव सिंह सड़कनामा, वारतक लेखक निदर घुगिआणवी, सथ के प्रधान डॉ. परमजीत सिंह ढींगरा, प्रो. लोकनाथ, प्रिसिपल त्रिलोक बंधु, कहानीकार गुरमीत कड़ियावली, जसपाल मानखेड़ा, सुखराज धालीवाल तथा भूपिदर सिंह मान ने रिलीज की। विद्वानों ने मल्लन के बड़ी उम्र में भी साहित्यकार्य जारी रखने पर उनकी प्रशंसा की। डॉ. ढींगरा ने बताया कि मल्लन के 27 लेख इस पुस्तक में शामिल हैं। इनमें सिख गुरु साहिबानों, साहित्यकारों, समाजिक समस्याओं तथा ओर मसलों संबंधी चर्चा की गई है। मल्लन ने साहित्यक सथ का धन्यवाद किया। सथ की तरफ से मल्लन को सम्मान चिन्ह भी भेंट किया गया।

इस मौके पर गुरजीत एमी, नवप्रीत सिंह, रणबीर सिंह राणा, लाल सिंह कलमी, प्रो. हरदीप सिंह, मैडम नीलम धनोआ, कुलवंत सरोता, गुरांदित्ता सिंह संधू भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी